Karmandir करमंदिरEnglishऐप पाएँ

ॐ जय लक्ष्मी माता

आरती · लक्ष्मी जी

शेयर करेंTelegramXFacebook
लक्ष्मी जी

माँ लक्ष्मी की इस आरती में उन्हें उमा, रमा और ब्रह्माणी के रूप में पूरे जग की माता कहा गया है। दीपावली के लक्ष्मी पूजन में और शुक्रवार को परिवार इसे मिलकर गाते हैं।

ॐ जय लक्ष्मी माता

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

रोमन में

Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata.
Tumko Nishdin Sevat, Hari Vishnu Vidhata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Uma Rama Brahmani, Tum Hi Jag-Mata.
Surya-Chandrama Dhyavat, Narad Rishi Gata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Durga Roop Niranjani, Sukh Sampatti Data.
Jo Koi Tumko Dhyavat, Riddhi-Siddhi Dhan Pata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Tum Patal-Nivisini, Tum Hi Shubhadaata.
Karma-Prabhav-Prakashini, Bhavanidhi Ki Trata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Jis Ghar Mein Tum Rehti, Sab Sadgun Aata.
Sab Sambhav Ho Jata, Man Nahin Ghabrata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Tum Bin Yagya Na Hote, Vastr Na Koi Pata.
Khan-Paan Ka Vaibhav, Sab Tumse Aata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Shubh-Gun Mandir Sundar, Kshirodadhi-Jata.
Ratna Chaturdash Tum Bin, Koi Nahi Pata||
Om Jai Lakshmi Mata||

Mahalakshmiji Ki Aarti, Jo Koi Jan Gata.
Ur Anand Samata, Paap Utar Jata||
Om Jai Lakshmi Mata||

स्रोत: Traditional

और पढ़ें