Karmandir करमंदिरEnglishऐप पाएँ

ओम जय श्री जीण मइया (जीण माता की आरती)

आरती · जीण माता

शेयर करेंTelegramXFacebook
जीण माता

जीण माता की यह आरती ऊँचे पहाड़ पर बने उनके मंदिर, सिंह की सवारी, हाथ में खड्ग और नौबत-मृदंग की गूँज का वर्णन करती है। आख़िरी पद में भक्त-कवि रूड़मल का नाम आता है।

ओम जय श्री जीण मइया (जीण माता की आरती)

ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया ।
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया ॥
ओम जय श्री जीण मइया।

ऊंचे पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी ।
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी ॥
ओम जय श्री जीण मइया।

महासिंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे ।
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड़ग धरे ॥
ओम जय श्री जीण मइया।

बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरु ।
चौसठ जोगन नाचत, नृत्य करे भैरू ॥
ओम जय श्री जीण मइया।

बड़े बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे ।
ऋषि मुनि नर देवा, चरणो आन पड़े ॥
ओम जय श्री जीण मइया।

जीण माता की आरती, जो कोई जन गावे ।
कहत रूड़मल सेवक, सुख सम्पति पावे ॥
ओम जय श्री जीण मइया ।

ओम जय श्री जीण मइया, बोलो जय श्री जीण मइया ।
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया ॥
ओम जय श्री जीण मइया।

रोमन में

Om Jai Shri Jeen Maiya, bolo Jai Shri Jeen Maiya ।
Sachche man se sumire, sab dukh door bhaya ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

Oonche parvat mandir, shobha ati bhaari ।
Dekhat roop manohar, asuran bhayakaari ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

Mahasingaar suhaavan, oopar chhatra phire ।
Singh ki savaari sohe, kar mein khadag dhare ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

Baajat naubat dvaare, aru mridang dairu ।
Chausath jogan naachat, nritya kare Bhairu ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

Bade bade balshaali, tera dhyaan dhare ।
Rishi muni nar deva, charano aan pade ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

Jeen Mata ki aarti, jo koi jan gaave ।
Kahat Roodmal sevak, sukh sampati paave ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

Om Jai Shri Jeen Maiya, bolo Jai Shri Jeen Maiya ।
Sachche man se sumire, sab dukh door bhaya ॥
Om Jai Shri Jeen Maiya ।

स्रोत: Traditional (folk aarti of Jeen Mata; the last verse names the devotee-poet Rudmal)

और पढ़ें