Karmandir करमंदिरEnglishऐप पाएँ

अम्बे तू है जगदम्बे काली

आरती · दुर्गा माँ

शेयर करेंTelegramXFacebook
दुर्गा माँ

माँ दुर्गा और माँ काली की यह आरती सिंह पर सवार, आठ भुजाओं वाली माँ का गुणगान करती है और माँ-बच्चे के निर्मल रिश्ते को याद करती है। नवरात्रि में और शुक्रवार को परिवार इसे मिलकर गाते हैं।

अम्बे तू है जगदम्बे काली

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।

तेरे भक्त जनों पर माता भीड़ पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिंहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने हैं पर ना माता सुनी कुमाता॥
सब पे करुणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

नहीं माँगते धन और दौलत, न चाँदी न सोना।
हम तो माँगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

रोमन में

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali, Jai Durge Khappar Wali,
Tere Hi Gun Gave Bharti, O Maiya Hum Sab Utare Teri Aarti.

Tere Bhakt Jano Par Mata Bheed Padi Hai Bhari.
Danav Dal Par Toot Pado Maa Karke Singh Sawari||
Sau-Sau Singho Se Balshali, Hai Asht Bhujao Wali,
Dushto Ko Tu Hi Lalkarti.
O Maiya Hum Sab Utare Teri Aarti||

Maa-Bete Ka Hai Is Jag Me Bada Hi Nirmal Nata.
Poot-Kapoot Sune Hai Par Na Mata Suni Kumata||
Sab Pe Karuna Darshane Wali, Amrit Barsane Wali,
Dukhiyon Ke Dukhde Nivarti.
O Maiya Hum Sab Utare Teri Aarti||

Nahi Mangte Dhan Aur Daulat, Na Chandi Na Sona.
Hum To Mange Tere Charanon Mein Chhota Sa Kona||
Sabki Bigdi Banane Wali, Laaj Bachane Wali,
Satiyon Ke Sat Ko Sanwarti.
O Maiya Hum Sab Utarein Teri Aarti||

Charan Sharan Mein Khade Tumhari, Le Pooja Ki Thali.
Varad Hast Sar Par Rakh Do Maa Sankat Harne Wali||
Maa Bhar Do Bhakti Ras Pyali, Asht Bhujahon Wali,
Bhakton Ke Karaj Tu Hi Saarti.
O Maiya Hum Sab Utarein Teri Aarti||

स्रोत: Traditional; as sung in the karmanye video (lyrics from its description)

और पढ़ें